खाद्य सुरक्षा से कौन डरता है?
भाजपा को आखिरकार इसके समर्थन में आना पड़ा
-
2013-09-04 18:16 UTC
भारतीय जनता पार्टी समय से पहले चुनाव चाहती है। इसका कारण यह है कि वह कांग्रेस द्वारा तैयार किए गए ब्रह्मास्त्र से डर रही है। वह ब्रह्मास्त्र है खाद्य सुरक्षा कानून। इसलिए वह चाहती है कि लोकसभा का चुनाव जल्द से जल्द हो, ताकि वह वर्तमान सत्तारूढ़ पार्टियों के खिलाफ व्याप्त जन असंतोष का फायदा उठा सके। कहने की जरूरत नहीं कि भ्रष्टाचार और महंगाई के कारण लोगों में वर्तमान सरकार और उसमें शामिल पार्टियों के खिलाफ जबर्दस्त गुस्सा व्याप्त है।