Loading...
 
Skip to main content

View Articles

आंध्र कांग्रेस का बढ़ता संकट

तेलंगना के मसले ने बांट दिया है पार्टी को
कल्याणी शंकर - 2011-05-13 10:47
आंध्र प्रदेश में भारी संकट पैदा होने वाला है। प्रदेश में शांति थी, क्योंकि केन्द्र सरकार ने कह रखा था कि अलग तेलंगना राज्य के मामले को विधानसभाओं के हो रहे चुनावों के बाद देखा जाएगा। अब जब विधानसभाओं के चुनाव हो चुके हैं और उनके परिणाम भी आ चुके हैं, तो फिर तेलगना राज्य की मांग के लिए आवाज तेज होना स्वाभाविक है। इसके लिए अब तेज आंदोलन भी होंगे और इस आंदोलन का सामना करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कतई तैयार नहीं ह। इसका कारण यह है कि प्रदेश कांग्रेस खुद अलग राज्य के मसले पर विभाजित है।

वाराणसी की रैली को संबोधित करेगी सोनिया

रैली के पहले होगा चिंतन सम्मेलन
प्रदीप कपूर - 2011-05-13 06:41
लखनऊः कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके पुत्र कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी 19 मई को वाराणसी में कांग्रेस की एक रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली 2012 के विधानसभा चुनाव के पहले आयोजित कांग्रेस रैलियों की श्रृंखला की शुरुआत है।

वानिकी मिशन के तहत संतरे की खेती का कायाकल्‍प

खगेन्‍द्रमणि प्रधान - 2011-05-10 11:03
इस मौसम में सिक्किम से देश के विभिन्‍न इलाकों में करीब 60 लाख पहाड़ी मंडेरिन संतरों का निर्यात किया गया। कोलकाता, बिहार और बांग्लादेश के बाजारों में इन संतरों का बड़ा हिस्‍सा है। यह मात्रा स्‍थानीय खपत और संतरे के प्रसंस्‍करण एवं इसके विभिन्‍न सह-उत्‍पादों के निर्माण के लिए कार्यरत विभिन्‍न सरकारी फल भंडारण कारखाने व अन्‍य लघु उद्योगों की ओर से की गई खरीद के अलावा है। नई दिल्‍ली में स्‍थापित आउटलेट के जरिए इन मंडेरिन संतरों को वैश्विक बाजारों में भेजने की भी कोशिशें हुई थी।

भ्रष्टाचार सत्तारूढ़ वर्ग का अधिकार है!

पंजाब में कार्पोरेट सेक्टर भी इसके लिए दोषी
बी के चम - 2011-05-10 10:55
चंडीगढ़ः वेश्यावृति की तरह भ्रष्टाचार भी दुनिया का सबसे पुराना धंधा है। समय के साथ साथ वेश्यावृति की तरह इसका भी तरीका, स्तर और स्टैंडर्ड बदलता रहता है। इसलिए आज जिस्म किस्म के भ्रष्टाचार देखे जा रहे हैं वे आपत्तिजनक होने के बावजूद आश्चर्यजनक नहीं माने जा सकते।

जमीन अधिग्रहण के खिलाफ भड़कती आग

किसानों और खाद्य सुरक्षा की हम उपेक्षा नहीं कर सकते
उपेन्द्र प्रसाद - 2011-05-09 11:59
ग्रेटर नोएडा के भट्टागांव परसौली में लगी आग फैल रही है और इसका इस तरह फेलना बेहद खतरनाक है। जमीन अधिग्रहण से संबंधित आंदोलन तो देश के अनेक हिस्से में हो रहे हैं, लेकिन भट्टागांव अन्य जगहों से इस मायने मं अलग है कि यह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बहुत नजदीक है। सच कहा जाए तो यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र अथवा वृहद दिल्ली का ही एक हिस्सा है। यदि यह इलाका अशांत होता है, तो इसका देश की राजधानी पर सीधा असर पड़ेगा और यह महज एक स्थानीय समस्या नहीं रहकर एक राष्ट्रीय समस्या का विकराल रूप ले लेगा।

भूअधिग्रहण कानून की आड़ में सरकारें करती रही हैं मनमानी

किसानों पर पुलिसिया जुल्म से स्तब्ध है जनता
एस एन वर्मा - 2011-05-09 10:57
नई दिल्ली। अंग्रेजों के जमाने से चल रहे भूअधिग्रहण कानून की आड़ में विभिन्न राज्यों के सरकारों ने किसानों के साथ मनमानी करती आई हैं। पुलिस और किसानों के बीच खूनी जंग होती रही है। इसका खामियाजा हमेशा किसानों को ही भुगतना पड़ा है। सरकारें जरूर बदल गयी लेकिन राजनीतिक दलों का नजरिया नहीं बदला है।

अंतरिक्ष में भारत का बढता वर्चस्व

राकेश शर्मा निशीथ - 2011-05-08 11:15
पृथ्वी से सौ किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष की सीमा आरंभ होती है । प्राचीन काल से ही मानव विभिन्न ग्रहों और अंतरिक्ष के रहस्य समझने या उसके संबंध में अधिक-से-अधिक जानकारी रखने की इच्छा रखता आया है । विभिन्न ग्रह कैसे हैं ? उनका धरातल कैसा है ? क्या वहां कोई जीव है या नहीं ? इन रहस्यों की खोज के प्रयास पिछली शताब्दी के मध्य से प्रारंभ हो गए थे ।

इंडोसल्फन का मसला: कांग्रेस राजनैतिक रूप से गलत साबित

पी श्रीकुमारन - 2011-05-07 11:57
तिरुअनंतपुरमः इंडोसल्फान नाम के कीटनाशक पर रोक के मसले पर कांग्रेस अपने आपको राज्य भर में असहज महसूस कर रही है। इस कीटनाशक के कारण राज्य के काशगढ़ जिले में हजारांे लोग मारे जा चुके हैं और हजारों विकलांग हो चुके हैं। मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन ने इस पर राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध की मांग करते हुए एक दिन का उपवास भी किया था। उनके उपवास में राज्य के अनेक पार्टियों के लोग शामिल हुए थे। धुर विरोधी भाजपा तक ने मुख्यमंत्री का साथ दिया था व राज्य में भाजपा के सबसे बड़े नेता राजगोपाल खुद उनके अनशन के समय वहां आकर अपना समर्थन दर्शाया था।

उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन जोर पकड़ा

सीबीआई ने भी की शुरू गिरफ्तारियां
प्रदीप कपूर - 2011-05-07 11:54
लखनऊः प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे आंदोलनों के बीच सीबीआई ने इससे जुड़े मामलों मंे गिरफ्तारियां शुरू कर दी हैं। पिछले दिनों अनेक अधिकारियों को भ्रष्टाचार के अलग अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया। उन्हीं दिनों अन्ना हजारे की टीम ने भी राज्य में तीन जगह सभाएं की।

ओसामा के बाद आतंकवाद

भारत को कोई राहत नहीं
कल्याणी शंकर - 2011-05-07 11:50
ओसामा की मौत की घोषणा करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति बराक हुसैन ओबामा ने कहा कि 11 सिंतबर के शिकार हुए लोगों के साथ न्याय कर दिया गया। ओसामा को समाप्त करने में अमेरिका को 10 साल लग गए।