भारत
लालू को बाबा पर गुस्सा क्यों आता है
आधार खोने का डर या कांग्रेस से दोस्ती का लोभ?
-
2011-03-05 17:59 UTC
अभी कुछ दिन पहले जब कुछ टीवी चैनलों ने बिहार के पूर्व नेता लालू यादव को एक सत्संग में जमीन पर लेटे हुए साष्टांग दंडवत करते देखा था, तो बहुत लोगों को आश्चर्य हुआ था कि यह क्या हो रहा है। लालू ने अपनी छवि एक ऐसे नेता की बना रखी थी, जो साधु संतों का मजाक उड़ाता है और पोथी पतरा को जला कर फेंक देने के लिए कहता है। कुछ लोगों का कहना था कि अब लालू अपनी राजनीति बचाने के लिए साधु संतों का सहारा ले रहे हैं। लेकिन बाबा रामदेव का उन्होंने जिस लहजे में विरोध किया है, वह उनका एक दूसरा रूप दिखाता है।