Loading...
 
Skip to main content

View Articles

कानकुन जलवायु परिवर्तन सम्‍मेलन के निहितार्थ

सुरेश प्रकाश अवस्‍थी - 2010-12-19 05:31 UTC
मेक्‍सिको के कानकुन शहर में दो सप्‍ताह तक चले जलवायु परिवर्तन सम्‍मेलन में तीखे मतभेदों के बावजूद अंतत: एक सर्वमान्‍य समझौता हो ही गया। संयुक्‍त राष्‍ट्र के तत्‍वाधान में हाल ही में सम्‍पन्‍न हुए इस समझौते का लाभ भारत जैसे विकासशील देशों को किस प्रकार और किस सीमा तक मिल सकता है, यह तो आने वाला समय ही बतायेगा। कानकुन सम्‍मेलन के दौरान वास्‍तव में विकासशील देशों की घेराबंदी करने की ही कोशिश हुई है। यह ठीक है कि जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर इस समझौते को आगे की दिशा में एक सार्थक और सकारात्‍मक कदम कहा जा सकता है। कोपेनहेगन के अनुभव के कारण यह आशंका व्‍यक्‍त की जा रही थी कि कानकुन में भी कोई नतीजा नहीं निकलेगा, लेकिन संतोष की बात है कि सम्‍मेलन की समाप्‍ति एक आम सहमति के साथ हुई।

जम्मू और कश्‍मीर के गुज्जर और बकरवाल

एम एल धर - 2010-12-19 05:26 UTC
जम्मू और कश्‍मीर में करीब दो लाख खानाबदोश गुज्जर और बकरवाल परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के अंतर्गत लाया जा रहा है। राज्य के उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री कमर अली अख्खून ने बताया कि उनको अस्थाई राशन कार्ड जारी किए जाएंग़े ताकि एक स्थान से दूसरी जगह जाने के दौरान उन्हें बिना किसी कठिनाई के राषन मिल सके। मंत्री महोदय ने कहा कि अपनी प्रवासी प्रवृत्ति के कारण वे बीपीएल परिवारों के लिए शुरू की गईं सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे थे, इससे उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी।

मध्यावधि चुनाव की कोई आशंका नहीं

चुनाव के लिए कोई भी तैयार नहीं
कल्याणी शंकर - 2010-12-18 11:43 UTC
क्या लोकसभा के मध्यावधि चुनाव की संभावना बन रही है? जब यह सवाल भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का एक मंत्री इस तरह की बात को हवा देने में लगे हुए हैं। उनका उद्देश्य विपक्ष के सांसदों को डराना है ताकि विपक्ष में फूट पड़ जाए।
भारत

जनवरी से अक्‍टूबर, 2010 के बीच प्रत्‍यक्ष वि‍देशी नि‍वेश पहुंचा 17.37 अरब

औद्योगि‍क नीति‍ और संवर्द्धन वि‍भाग की वर्षांत समीक्षा
विशेष संवाददाता - 2010-12-16 12:16 UTC
मौजूदा कैलेंडर वर्ष में (जनवरी से अक्‍टूबर 2010 के बीच) प्रत्‍यक्ष वि‍देशी नि‍वेश के रूप में 17.37 अरब अमेरि‍की डॉलर प्राप्‍त हुए हैं। मौजूदा ‍वि‍त्‍त वर्ष 2010-11 के पहले सात महीनों (अप्रैल से अक्‍टूबर 2010) के दौरान 12.40 अरब अमेरि‍की डॉलर प्राप्‍त हुए। वि‍त्‍त वर्ष 2009-10 के दौरान 25.89 अरब डॉलर का प्रत्‍यक्ष वि‍देशी नि‍वेश हुआ था।

भारत और इटली सड़क अवसंरचना के क्षेत्र में सहमति पत्र पर हस्‍ताक्षर करेंगे

विशेष संवाददाता - 2010-12-16 11:33 UTC
भारत और इटली सड़क अवसंरचना के क्षेत्र में द्विपक्षीय तकनीकी सहयोग बढ़ाने एवं भारत में राजमार्ग क्षेत्र में इतालवी अवसंरचना कंपनियों की अधिक भागीदारी के लिए एक सहमति पत्र पर हस्‍ताक्षर करने को सहमत हुए हैं।
भारत-बांगलादेश

राजनीति पर अर्थनीति की विजय

भारत को बांगलादेश ने ट्रांजिट अधिकार दिए
आशीष बिश्वास - 2010-12-16 11:12 UTC
कोलकाताः आखिरकार बांग्लादेश भारत को ट्रांजिट अधिकार देने पर सहमत हो ही गया। राजनीति के कारण वह भारत को इस सुविधा से वंचित कर रहा था, लेकिन इसके कारण उसको भारी वित्तीय नुकसान हो रहा था। जब उसे अहसास हुआ कि राजनैतिक कारणों से भारत को परिवहन के लिए अपनी जमीन का इस्तेमाल नहीं करने देने से उसे भारी नुकसान हो रहा है, तो उसने आखिरकार अपनी नीति में बदलाव कर ही लिया।

चर्चे मध्यावधि चुनाव के

क्या कांग्रेस इसके लिए तैयार है?
उपेन्द्र प्रसाद - 2010-12-15 12:51 UTC
भ्रष्टाचार के मसले पर संसद का पूरा शीतकालीन सत्र बिना किसी कामकाज के समाप्त हो गया है, लेकिन सत्तारूढ़ पक्ष और विपक्ष के बीच चल रहा गतिरोध समाप्त नहीं हुआ है। अब अगला सत्र आगामी फरवरी महीने में शुरू होगा। सवाल उठ रहे हैं कि क्या उसमें भी वही नजारा देखने को मिलेगा, जो शीतकालीन सत्र में देखा गया? मुख्य विपक्षी दल के नेता लालकृष्ण आडवाणी से जब इसके बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इसके बारे में निर्णय उसी समय किया जाएगा। उसके पहले जब यही सवाल प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से पूछा गया था, तो उन्होंनें कहा था कि यदि बजट सत्र में भी ऐसा ही होता है, तो देश की संसदीय प्रणाली के खतरनाक होगा।

हरियाणा की राजनीति में आई फिर गर्मी

पार्टियों ने अपनी जड़ता तोड़ी
बी के चम - 2010-12-14 10:31 UTC
चंडीगढ़ः हरियाणा की राजनीति एक बार फिर गर्म हो रही है। 2014 के पहले राज्य में कोई चुनाव नहीं होने हैं, फिर भी राजनैतिक पार्टियों ने अपने अपने तरीके से लोगों से संवाद स्थापित करना शुरू कर दिया है। इस होड़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस और मुख्य विपक्षी इंडियन नेशनल लोकदल अन्य पार्टियों से आगे हैं।

बिहार चुनाव का मुस्लिम फैक्टर

अब वोट बैंक नहीं रहे मुसलमान
उपेन्द्र प्रसाद - 2010-12-13 12:49 UTC
बिहार विधानसभा के चुनावी नतीजो का एक निष्कर्ष यह भी है कि अब मुसलमानों ने वहां किसी पार्टी का वोट बैंक बनने से इनकार कर दिया है। वैसे मतदान गुप्त होते हैं और किसने किसको मत दिया, इसके बारे में कोई कुछ भी दावे से कह नहीं सकता, लेकिन चुनावी नतीजों के आयने मे इसका अंदाज तो लगाया जा ही सकता है कि किस समुदाय विशेष ने किस पार्टी को ज्यादा मत दिया। जब बात मुस्लिम समुदाय की हो, तो यह बताना हमेशा आसान रहा है कि चुनाव में उनकी खास पसंद कौन पार्टी रही है।

केरल का लॉटरी घोटाला: सीबीआई जांच की सिफारिश

पी श्रीकुमारन - 2010-12-11 14:41 UTC
तिरुअनंतपुरमः केरल के मुख्यमंत्री वी एस अच्युतानंदन ने एक ऐसा निर्णय किया है, जिसे देखकर कंांग्रेस पार्टी के नेता सकते में आ गए हैं। कांग्रेस के नेता ही नहीं, बल्कि सीपीएम के अंदर के मुख्यमंत्री विरोधी लोगों की बोलती भी उसके बाद बंद हो गई है।