भारत-म्यांमार गृह सचिव स्तरीय वार्ता सोमवार से
- 2010-12-24 18:54 UTCनई दिल्ली: भारत और म्यांमार के बीच 16वीं गृह सचिव स्तर की वार्ता 27 से 30 दिसम्बर, 2010 के बीच नई दिल्ली में आयोजित होगी। गृह सचिव श्री जी.के.पिल्लई भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे और म्यांमार के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उप गृह मंत्री यू.फॉन स्वई करेंगे।