2 जी स्पेक्ट्रम घोटाला में मीडिया तत्व
व्यवस्था में व्यापक सड़न
-
2010-11-30 19:08 UTC
संचार मंत्रालय के 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले पर हो रही चर्चाओं के बीच में एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं और इसमें राजनैतिक पार्टियों, कार्पोरेट घरानों और मीडिया से जुड़े लोगों के नापाक रिश्ते भी सामने आ रहे हैं। आउटलुक और ओपेन पत्रिका ने नीरा राडिया के साथ कुछ टॉप पत्रकारों की बातचीत के टेप की बातों को प्रकाशित किया है। नीरा राडिया टाटा और मुकेश अंबानी समूह की कंपनियों के लिए काम करती थीं।