सोनिया गांधी की ढिलमुल राजनीति
कठोर निर्णय से ही कांग्रेस का भला होगा
-
2010-12-22 10:03 UTC
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार जब से बनी है, तब से ही यह हमेशा किसी न किसर दबाव का शिकार रही है। अपने पहले कार्यकाल में यह अपने वाम समर्थक दलों के दबाव के तहत काम करती थी। परमाणु मसले पर वामदलों द्वारा समर्थन वापस लिए जाने के बाद वह उनके दबाव से तो मुक्त हो गई, लेकिन दूसरी तरह के दबावों में आ गई।