बिहार विधान सभा चुनाब
जनता ने विकास के पक्ष में किया मतदान
- 2010-11-23 11:34 UTCनई दिल्ली: बिहार विधान सभा के चुनाव परिणामों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जनता विकास चाहती है और उन्होंने विकास के पक्ष में ही मतदान किया। जो लोग सोचते थे कि जनता अभी लोकतंत्र के लिए परिपक्व नहीं हुई है, उन्हें अवश्य ही निराशा हाथ लगी होगी क्योंकि मतदान के परिणाम बताते हैं कि धर्म-निरपेक्षता, छद्म धर्म-निरपेक्षता और जातिवाद जैसे नारों और तिकड़मों के स्थान पर जनता ने विकास को ही ज्यादा महत्व दिया।