केरल के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा
उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं
-
2010-11-11 18:36 UTC
तिरुअनंतपुरमः हाल ही में हुए स्थानीय निकायों के चुनावों में भाजपा को वह सफलता नहीं मिली, जिसकी वह उम्मीद कर रही थी। भाजपा यहां कोई राजनैतिक ताकत नहीं है, लेकिन वह इस दक्षिण भारतीय राज्य में अपना पांव फैलाने की बहुत ही गंभीर कोशिश कर रही है। इन कोशिशों के कारण उसकी कहीं कहीं उपस्थिति दिखाई पड़ती है। स्थानीय निकायों के चुनावों में 5 साल पहले भी उसे कहीं कहीं सफलता मिली थी।