असम में कांग्रेस की बढ़ती मुश्किलें
राष्ट्रीय रजिस्टर का निर्माण चुनाव को प्रभावित कर सकता है
-
2010-11-01 17:58 UTC
कोलकाताः असम में विधानसभा के आमचुनाव अगले साल की शुरुआत में होने वाले हैं। इसमें कांग्रेस को फिर से सत्ता में आने के लिए एड़ी चोटी का पसीना एक करना पड़ेगा, क्योंकि कुछ ऐसे मसले सामने आ गए हैं, जिनका जवाब देना कांग्रेस के लिए आसान नहीं है। ये मसले अगले चुनावों में केन्द्रीय भूमिका निभाएंगे।