भारत
जहाजरानी मंत्रालय ने प्रमुख बंदरगाहों के लिए नई नीति पर सुझाव मांगे
नई नीति को 30 दिन में अंतिम रूप दिया जाएगा
-
2010-08-26 13:20 UTC
नई दिल्ली: जहाजरानी मंत्रालय ने प्रमुख बंदरगाहों के लिए भू-नीति में संशोधन का प्रस्ताव किया है। प्रमुख बंदरगाहों के लिए भू-नीति -2010 के मसौदे को जहाजरानी मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है, ताकि हितधारकों और आम जनता से प्रतिक्रिया और सुझाव लिये जा सके। इस संबंध में प्रतिक्रियाएं एवं सुझाव प्रतिक्रिया मिलने और उसके बाद उस पर विचार करने के उपरांत 30 दिन के भीतर इस नीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।