केन्द्रीय मंत्रियों और मुख्य मंत्रियों को पत्र
सरकारी भवनों और वेबसाइटों को 2010-11 तक शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों की पहुंच के लायक बनायें
- 2010-02-09 19:14 UTCनई दिल्ली: सामाजिक न्याय एवं सशक्त्तीकरण मंत्री श्री मुकुल वासनिक ने राज्य के मुख्यमंत्रियों और सभी केन्द्रीय मंत्रियों से अनुरोध किया है कि वे शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों के अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र संधिपत्र के प्रावधान से संबंधित "पहुंच की क्षमता" को विशेष प्राथमिकता से और समयबद्ध तरीके से लागू करें।