कज़ान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन नरेंद्र मोदी और व्लादिमीर पुतिन दोनों के लिए महत्वपूर्ण
प्रधानमंत्री को समझना चाहिए कि ब्रिक्स, एससीओ और सार्क प्राथमिकताएं हैं, क्वाड नहीं
-
2024-10-21 10:43 UTC
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 से 24 अक्टूबर को रूस के काजान स्थित तातारस्तान शहर में राष्ट्रपति पुतिन की मेजबानी में विस्तारित ब्रिक्स ब्लॉक के शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं। यह शिखर सम्मेलन भारतीय प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति पुतिन दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। नरेंद्र मोदी ऐसे समय में इसमें भाग ले रहे हैं, जब उन्हें केनडा में एक केनाडाई नागरिक की हत्या और अमेरिका में एक अन्य की हत्या के प्रयास में सरकारी एजेंसी की कथित संलिप्तता को लेकर अमेरिका के नेतृत्व वाली पश्चिमी शक्तियों के हाथों कूटनीतिक और राजनीतिक शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें इससे बाहर निकलना है और उन्हें गैर-पश्चिमी देशों से मैत्रीपूर्ण मदद की आवश्यकता है।