बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच भीषण चुनावी लड़ाई संभव
उम्मीदवारों की घोषणा के बाद टीएमसी को अभियान में शुरुआती बढ़त
-
2024-03-13 11:32 UTC
दस्ताने उतर गये हैं और चुनावी पंजे बाहर आ गये हैं। कांग्रेस के साथ चुनावी गठबंधन की संभावनाओं को खारिज करते हुए, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपनी पार्टी के सभी 42 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिससे भाजपा, सीपीआई (एम) और कांग्रेस, सभी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त हासिल कर ली गयी।