बिहार लोकसभा चुनाव में वाम दलों की सक्रियता से एनडीए चिंतित
लंबे अंतराल के बाद वामपंथी पार्टियों के कई सीटें जीतने के आसार
-
2024-05-20 10:30 UTC
बिहार में 2020 के विधानसभा चुनाव में युगांतकारी जीत के बाद, जिसमें सीपीआई (एमएल) लिबरेशन ने उन 16 में से 12 सीटें जीतीं जहां उसके उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। पार्टी इस बार अपने प्रतिनिधियों को लोकसभा में भेजने के लिए काफी आशान्वित है। उस चुनाव में तीन मुख्य वामपंथी दलों ने 29 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ा और 16 पर जीत हासिल की थी। सीपीआई और सीपीआई (एम) ने क्रमशः जिन छह और चार सीटों पर चुनाव लड़ा था, उनमें से दो-दो पर कब्ज़ा कर लिया।