प्रधान मंत्री द्वारा 'उचित प्रतिक्रिया' के लिए जनता को भड़काना अशुभ
लोक सभा चुनाव 2024 के पहले हिंदू भावनाएं भड़काने की संघ-भाजपा की रणनीति
-
2023-09-08 10:05 UTC
हर प्रधान मंत्री देश को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर उतना दुःसाहसी और निरंकुश नहीं होता जितना भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधी की सनातन धर्म के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर ‘उचित प्रतिक्रिया’ के लिए जनता का आह्वान करने के लिए किया जो भड़कावा या उकसावा जैसा ही था, जो भारत के लिए अशुभ है, एक ऐसे समय जब संघ-भाजपा लोक सभा चुनाव के पहले हिंदू भावनाएं भड़काकर उनका राजनीतिक दोहन करने की रणनीति पर चल रही है। प्रधान मंत्री की जिम्मेदारी तो देश को शांति और समृद्धि के रास्ते पर ले जाना होता है। उदयनिधि, जो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे हैं, ने जाति-ग्रस्त सनातन धर्म के विनाश का आह्वान किया था।