असम में कांग्रेस और एआईयूडीएफ सीट बंटवारे के लिए उत्सुक
प्रताड़ित अल्पसंख्यक सत्तारूढ़ भाजपा को बड़ा सबक सिखाने के लिए कृतसंकल्प
-
2024-01-13 15:29 UTC
पूरे भारत में अभी लोकसभा चुनाव से पहले प्रचार शुरू होना बाकी है, परन्तु असम में विभाजनकारी धार्मिक ध्रुवीकरण पहले ही अप्रत्याशित स्तर पर पहुंच गया है। प्रारंभ में राज्य के मुख्यमंत्री श्री हिमंत विश्व शर्मा ने अपने सार्वजनिक भाषणों में आक्रामक रूप से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हिंदुत्व एजेंडे की घोषणा करते हुए इसकी गति निर्धारित की।