गैस रॉयल्टी बढ़ाने से चलेगी महंगायी की लहर, डगमगाने लगेगा घरेलू बजट
विश्व बाजार मूल्य समायोजन के प्रमुख लाभार्थियों में है रिलायंस
-
2022-10-03 12:23 UTC
भारत सरकार ने प्राकृतिक गैस की कीमत को एक नये स्तर पर ले जाने के लिए अविश्वसनीय रूप से 40 प्रतिशत की वृद्धि की है, और यह कदम उन उपभोक्ताओं के लिए बज्रपात जैसे है जो पहले से ही अपनी ऊर्जा लागत को असहनीय पा रहे हैं। इससे घरेलू बजट में और कमी आने की उम्मीद है, क्योंकि रसोई गैस महंगायी की लगातार चलने वाली लहरों से और भी महंगी होती होती जायेगी।