Loading...
 
(Cached)
जब मनुष्य अपने चारों ओर देखता है कि चीजें बदल रही हैं तब वह उसके तुलना समय के साथ करता है। यहीं पर जाकर समय की अनुभूति होती है और व्यक्ति अतीत, वर्तमान और भविष्य के संदर्भ में सोचने लगता है।

इनमें सबसे महत्वपूर्ण दिन और रात होते हैं।

एक दिन को 24 घंटे में बांटा जाता है, एक घंटा 60 मिनट में विभाजित है और एक मिनट को साठ सेकंड में विभाजित किया गया है।

एक दिन की पूरी अवधि आम तौर पर एक रात एक दिन को मिलाकर माना जाता है।

इस तरह से जब हम एक क्रम में ऐसे सात दिन गिनते हैं तो उनके नाम रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरूवार, शुक्रवार और शनिवार लिए जाते हैं। इन सातों दिनों को मिलाकर एक सप्ताह होता है।

ऐसे तीस दिनों को एक माह कहते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि सभी महीने तीस दिन के नहीं होते हैं।

अंग्रेजी में वर्ष के 12 महीने - जनवरी, फ़रवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर, नवम्बर और दिसम्बर - होते हैं जिन्हें मिलाकर एक वर्ष होता है।

हिन्दी में महीनों के नाम हैं - चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, कार्तिक, अगहन, पूष, माघ और फाल्गुन

दुनिय भर में कई कैलेंडर हैं जिन्हें पंचांग भी कहते हैं।

कुछ महत्वपूर्ण कैलेंडर हैं - ग्रेगोरी कैलेंडर, भारतीय कैलेंडर, रोमन कैलेंडर, जूलियन कैलेंडर, ईसाई कैलेंडर, यहूदी कैलेंडर, इस्लामी कैलेंडर, चीनी कैलेंडर

Page last modified on Thursday December 31, 2009 15:57:38 GMT-0000