Loading...
 
Skip to main content

क्‍ये मठ

क्‍ये मठ काज़ा के उत्तर में 12 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है और यह हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्‍पीति की पश्चिमी आबादी के साथ जुड़ा है। यह घाटी का सबसे पुराना और सबसे बड़ा मठ है तथा ये गांव के ऊपर (4116 मीटर) पर स्थित है। यहां महात्‍मा बुद्ध के सुंदर शिला लेख और चित्र रखे गए हैं तथा साथ ही अन्‍य देवी देवताओं के चित्र भी हैं। यहां लामा नृत्‍य, गीत गायन और नाटकों में पाइपों तथा सींगों का इस्‍तेमाल करते हैं। अनेक लामा यहां धार्मिक प्रशिक्षण प्राप्‍त करते हैं। यहां उच्‍च सौंदर्य मूल्‍य की पुस्‍तकें तथा भित्ति चित्र हैं। यह मठ विहार वास्‍तुकला का असाधारण उदाहरण है, जो चीनी प्रभाव के अनुसार 14वीं शताब्‍दी के दौरान विकसित हुई थी। मंगोलों ने 17वीं शताब्‍दी के मध्‍य में आकर इस मठ को नष्‍ट कर दिया। तब 19वीं शताब्‍दी में इस पर तीन बार और भयानक आक्रमण किए गए। विनाश और दोबारा सुधारने की इस लंबी प्रक्रिया के परिणाम स्‍वरूप यह एक डिब्‍बे के समान टेढ़ी मेढ़ी संरचना के रूप में है और यह संकुल एक रक्षात्‍मक किले की तरह दिखाई देता है।

आसपास के पृष्ठ
क्रिया साधना, क्रियात्मक आलोचना, क्रोध, क्लेश, क्लैसिसिज्म, क्वांरी

Page last modified on Monday June 26, 2023 15:03:54 UTC
Show PHP error messages