असली अर्थव्यवस्था को चकमा दे रही भारत की अनियंत्रित काली अर्थव्यवस्था
केवल बड़बोलेपन पर खड़ी है सरकार पर कार्यनिष्पादन में फिसड्डी
-
2022-11-22 11:04 UTC
भारत सरकार असहमत हो सकती है परन्तु पिछले आठ वर्षों में भारत का आर्थिक प्रदर्शन फिसड्डी साबित हुआ है। देश लगातार बढ़ती जा रही काली अर्थव्यवस्था की एक वास्तविक चुनौती से जूझ रहा है, जो राष्ट्रीय और राज्य सरकारों की राजस्व आय के बड़े हिस्से को डकार रहा है। अमीरों के पास का बेहिसाब पैसा सरकार और आम आदमी को नुकसान पहुंचा रहा है। यह मूल्य वृद्धि और मुद्रास्फीति में एक प्रमुख योगदानकर्ता है।