उत्तर प्रदेश और केरल के तुलना करें फिर वोट डालें
केरल में क्या है, जो यूपी में नहीं है
-
2022-02-19 11:04 UTC
जब से उत्तर प्रदेश में चुनावी लड़ाई की शुरुआत हुई तब से ही आरएसएस-भाजपा के बड़े नेता अपने राजनीतिक भविष्य के लिए चिंतित हैं। हालांकि उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में भी चुनाव हो रहे हैं, पर संघ परिवार के प्रमुख उत्तर प्रदेश के बारे में ज्यादा उत्कंठित हैं। उनका विश्वास है कि उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजों का असर 2024 के महासंग्राम पर पडे़गा। अतः वे संसाधनों, समय और ऊर्जा का बड़ा भाग उत्तर के विशाल राज्य को समर्पित कर रहे हैं। शुरुआत में मोदी-योगी-अमितशाह तिकड़ी ने सोचा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव आसान है। उन्हें भारी जीत मिल जाएगी। जब उन्हांने देखा कि विपक्ष संगठित नहीं है तब संघ परिवार के खेमे का विश्वास आसमान की ओर था और वे योगी काल की निरंतरता की बात कर रहे थे।