प्रेस की स्वतंत्रता का मतलब यह नहीं कि आप सांप्रदायिकता फैलाएं
अर्नब गोस्वामी के प्रोग्राम संविधान के मूल्यों को चुनौती देने वाले हैं
-
2020-04-29 08:56 UTC
जब पूरे देश में कोरोना वायरस के कारण पूर्ण तालाबंदी थी, तो महाराष्ट्र के पालघर जिले के गडचिंचल गांव में कुछ ऐसा हुआ कि जल्द ही हिंदुत्ववादियों के लिए वह एक मुद्दा बन गया। इसने कांग्रेस और भाजपा के बीच एक प्रथम श्रेणी की राजनीतिक लड़ाई का बिगुल फूंका। 16 अप्रैल को, उनके चालक के साथ दो हिंदू साधुओं को एक माॅब द्वारा मार दिया गया था। यह उस अफवाह के द्वारा बनाए गए माहौल की अगली कड़ी थी जो इलाके में चोर सक्रिय हैं। साधुओं और उनके ड्राइवर को चोर समझ कर मार दिया गया। जब पुलिस वाले घटनास्थल पर पहुंचे, तो गुस्साई भीड़ ने उन पर हमला किया और उनके साथ मारपीट की। चार पुलिसकर्मी और एक पुलिस अधिकारी घायल हो गए।