कर्नाटक चुनाव और न्यायपालिका
लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का करने में कोर्ट समर्थ है
-
2018-05-30 09:59 UTC
कर्नाटक में विधान सभा चुनाव के आये परिणाम के बाद वहां संवैधानिक संकट पैदा हो गया था। वहां किसी भी राजनीतिक दल को सरकार बनाने हेतु स्पष्ट जनादेश नहीं मिला था। सत्तारूढ़ कांग्रेस चुनाव हार गई थी। मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी भी चुनाव हार गई थी। वहां एक खंडित जनादेश मिला था, जिसके तहत तीन पार्टियों मे से दो आपस में गठबंधन कर ही सरकार बना सकते थे। हम दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि वहां जनादेश तीन मुख्य पार्टियों मे से दो को मिलकर सरकार चलाने का था।