आरक्षण की मौजूदा व्यवस्था पूना पैक्ट का परिणाम
गांधी ने लगवाई थी आरक्षण पर राष्ट्रीय आंदोलन की मुहर
-
2018-09-25 13:42 UTC
पिछले 24 सितंबर को पूना पैक्ट दिवस था। इसी तारीख को 1932 में मदन मोहन मालवीय और डाॅक्टर भीमराव आम्बेडकर के बीच एक समझौता हुआ था, जिसे भारतीय इतिहास में पूना पैक्ट भी कहा जाता है, क्योंकि यह पूना में हुआ था। उस समय महात्मा गांधी पूना के जेल में कैद थे और यह समझौता उन्होंने ही करवाया था। इस समझौते के कारण गोवर्नमेंट आॅफ इंडिया एक्ट में दलितों के लिए विधायिका में आरक्षण पर सहमति बनी थी।