योगी सरकार के शुरुआती दिन
हंगामा खड़ा करने से समस्या नहीं सुलझती
-
2017-03-26 12:02 UTC
उत्तर प्रदेश की आदित्यनाथ योगी सरकार के शुरुआती दिन खासे हंगामेदार रहे हैं और सरकार की गतिविधियों को मीडिया खास कर टीवी मीडिया जबर्दस्त संज्ञान ले रहा है। टीवी मीडिया की मजबूरी है कि इसी तरह की खबरों को वह मनोरंजन बनाकर कर पेश करते रहे और भारतीय जनता पार्टी की रणनीति रही है कि उसकी गतिविधियां मीडिया में छाई रहे। आखिरकार योगी की सरकार भाजपा की ही सरकार है। इसलिए एक साथ ही योगी सरकार और टीवी मीडिया की चल निकली है। एंटी रोम्यो स्क्वाॅड हो, शराबियों की धड़पकड़ का या मंत्रियों द्वारा अपने दफ्तर में झाड़ू देना का, वे सारे दृश्य टीवी देखने वालों को आकर्षित करते हैं, क्योंकि उनमें मनोरंजन का पुट होता है। इस तरह खबरिया चैनल मनोरंजन चैनलों से प्रतिस्पर्धा करते हैं।