राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति उम्मीदवारों को जाति के चश्मे से देखा जाना सही नहीं
- 2017-07-15 10:26 UTCदेश का यह गैर राजनीतिक सर्वोपरि राष्ट्रपति पद राष्ट्रहित एवं जनहित की दृष्टि में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसकी निष्पक्ष भूमिका देश को संकटकालीन स्थिति से बाहर निकालते हुए अस्मिता एवं गौरव की रक्षा में सहायक पृष्ठभूमि निभाती है। इस पद पर आसीन व्यक्ति से देश को काफी आशाएं होती हैं। लोकतंत्र में भटके नेतृत्व को दिशा निर्देश एवं संकटकाल की स्थिति में महत्वपूर्ण निर्णय की पृष्ठभूमि इस पद की सार्थकता को दर्शाती है। राष्ट्रपति देश के सर्वोपरि पद विराजमान देश का प्रथम नागरिक होता है। इस पद विराजमान व्यक्ति किसी वर्ग विशेष का न होकर सम्पूर्ण राष्ट्र का होता हेै।