द्रविड़ प्रदेश में भगवा: पेरियार के आंदोलन को हराने की चुनौती
- 2017-08-07 10:38 UTCमीडिया यह भरोसा दिलाने में लगा है कि तमिलनाडु में भाजपा अपने पांव फैलाने में सफल होने वाली है और अब यह द्रविड़ राज्य मोदी की छत्रछाया में जाने वाला है। लंबे समय से द्रविड़ राज्य को हिदुंत्व के वैचारिक घेरे में लाने की कोशिश विफल होती रही है। लेकिन लोगों का दावा है कि मोदी-अमित शाह की जोड़ी 2019 के पहले इस किले को फतह कर लेगी। पता नहीं यह संभव है या नहीं, भाजपा जयललिता के निधन के बाद नेतृत्वविहीन अन्ना द्रमुक के जरिए तमिलनाडु के किले में प्रवेश करने की कोशिश में जरूर है।