महाराष्ट्र में 'सनातन' आतंक को सत्ता की शह
संस्था की वेबसाइट पर लोगों के लिए निर्देश
-
2015-10-13 11:11 UTC
हमारे देश में महाराष्ट्र की ख्याति एक ऐसे सूबे के रूप में रही है, जिसकी सरजमीं से कई प्रगतिशील और सुधारवादी आंदोलनों का सूत्रपात हुआ और जहां पैदा हुए कई क्रांतिकारी संत कवियों और समाज सुधारकों ने लोगों को अंधविश्वासों और तमाम तरह की रूढियों की कैद से आजाद करा कर उन्हें उदात्त मानवीय मूल्यों और विचारों से अनुप्राणित किया है। आज उसी महाराष्ट्र में अंधविश्वासों और उन पर आधारित धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ बोलना या लिखना बेहद जोखिम भरा काम हो गया है। जो कोई यह काम करने की हिम्मत करता है, उसे धर्म के ठेकेदार बने लफंगों द्बारा पहले तो धमकी दी जाती है और फिर उस पर या तो जानलेवा हमले किए जाते हैं या फिर उसकी हत्या कर दी जाती है। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी पत्थर या बम बरसाए जाते हैं। यह एक किस्म का आतंकवाद है जिसे सनातन संस्था नामक एक संगठन चला रहा है और महाराष्ट्र की सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।