भारत
दारूबाज ड्राइवरों के लिए सलमान एक सबक
देश की अदालतें सबको एक नजरिए से देखती हैं
-
2015-05-11 17:54 UTC
जो लोग दारू पीकर गाड़ी चलाते हैं, वे सलमान खान के फैसले से सबक लें। आज ऐसे लोगों की कमी नहीं, जो शराब पी लेते हैं और गाड़ी चलाते हैं। खासकर देर रात तक होने वाली पार्टियों में लोग शराब पीते हैं और खुद गाड़ी चलाकर अपने घरों की ओर पार्टी स्थल से वापस लौटते हैं। ऐसे लोग खुद और दूसरों की जान के लिए खतरा हैं। वे चलते हुए यमदूत हैं, जो किसी की भी जान ले सकते हैं। वे ऐसे लोगों की जान ले लेते हैं, जिनका कोई दोष नहीं होता। सलमान खान को 5 साल जेल की सजा होने के बाद अनेक लोग यह कहते हुए दिखाई पड़े कि वे अब शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाएंगे।