भारत
आम आदमी पार्टी वैचारिक रूप से दरिद्र हुई
एक अच्छा प्रयोग विफल रहा
-
2015-04-04 16:35 UTC
आम आदमी पार्टी किस दिशा में जा रही है? इसकी लड़ाई अब बिल्कुल खुले में आ गई है और इसकी दिशा को अब कोई भी देख सकता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री इस लड़ाई में जीतते हुए दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि उनकी पार्टी के ज्यादातर लोग उनके साथ हैं, लेकिन उनको यह समर्थन इसलिए मिल रहा है, क्योंकि वे सत्ता में हैं। पर यह तय है कि इस नई पार्टी में सबकुछ ठीकठाक नहीं है।