भारत
जनता परिवार का विलय
क्या यह संभव हो पाएगा?
-
2015-04-16 12:12 UTC
जनता दल परिवार के विलय के लिए 15 अप्रैल का दिन तय किया गया था, हालांकि उसे दो सप्ताह पहले ही लालू यादव ने कह दिया था कि दलों का विलय हो चुका है और बस नये दल के नाम और निशान की घोषणा होना बाकी है। उन्होंने यह भी कहा था कि इसकी घोषणा मुलायम सिंह यादव करेंगे। इसलिए यह उम्मीद की जा रही थी कि 15 अप्रैल को नये दल के नाम और निशान की घोषणा कर दी जाएगी। पर वैसा हुआ नहीं। न तो किसी नाम की घोषणा हुई और न ही यह बताया गया कि नये दल का चुनाव निशान क्या होगा। बस दलों के विलय की घोषणा कर दी गई और यह बता दिया गया कि नये दल के मुखिया मुलायम सिंह यादव होंगे और यह भी स्पष्ट कर दिया गया कि पार्टी के संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष कोई और नहीं, बल्कि खुद मुलायम सिंह यादव ही होंगे।