चापलूसी ने कांग्रेस को डुबोया है
मनमोहन के हटने के बाद राहुल आगे
-
2013-09-11 12:18 UTC
कुछ महीने पहले जब डरबन से ब्रिक्स सम्मेलन से मनमोहन सिंह वापस भारत आ रहे थे, तो उन्होंने यह संदेश दिया था कि प्रधानमंत्री के अगले टर्म के लिए भी वे तैयार हें। लेकिन उसके बाद उन्होंने सत्य का साक्षात कर लिया है। अब जी 20 के सम्मेलन से वापस लौटने के बाद कह रहे हैं कि वे राहुल के नीचे काम करने को तैयार हैं। जाहिर है, यूपीए सरकार के एक बार फिर सत्ता में आने की स्थिति में वे राहुल को प्रधानमंत्री बनाए जाने के समर्थक के रूप में दिख रहे हैं।