लोकसभा चुनाव मोदी बनाम राहुल की ओर बढ़ रहा है
कांग्रेस उपाध्यक्ष में एक नया आत्मविश्वास जगा हैं
-
2013-10-16 20:39 UTC
हालांकि कांग्रेस शुरू में नहीं चाहती थी कि अगला लोकसभा चुनाव मोदी बनाम राहुल की तर्ज पर लड़ा जाय, लेकिन अब यह एक वास्वविकता बनने जा रही है। यह स्पष्ट नहीं है कि राहुल को मोदी के सामने उतारने से कांग्रेस क्यों झिझक रही थी, लेकिन राहुल ने जिस तरह का रवैया अपनाया है, उससे साफ हो गया है कि औपचारिक रूप से कंाग्रेस की ओर से घोषणा किए बिना भी अब राहुल मोदी के खिलाफ मैदान मे कूद चुके हैं।