Loading...
 
Skip to main content

View Articles

मध्यप्रदेश में कृषि आपातकाल

फसलों की भारी अभूतपूर्व बर्बादी
एल एस हरदेनिया - 2014-03-08 15:27 UTC
भोपाल: मध्यप्रदेश इस समय अपने इतिहास के सबसे बडे़ संकट का सामना कर रहा है। सरकारी अनुमान के अनुसार गेहूं, चना और मसूर की खड़ी फसलें 10 हजार से भी ज्यादा गांवों में तबाह हो गर्इ है। यह तबाही पिछले फरवरी महीने की बरसात और तूफान के कारण हुर्इ है। इसके कारण प्रदेश के लाखों किसान बर्बादी का सामना कर रहे हैं। सरकारी आकलन है कि प्रदेश में इसके कारण रबी फसलों के उत्पादन में 50 से 80 फीसदी की गिरावट तक हो सकती है।

राहुल को सच्चार्इ की समझ नहीं

कांग्रेस का नेतृत्व अभी भी असमंजस में
अमूल्य गांगुली - 2014-03-05 11:50 UTC
पराजय के बाद कांग्रेस के ऊपर मंडरा रहे हैं। इसके बावजूद वह गांधी नेहरू की की गलत राजनैतिक समझ के साथ आगे बढ़ रही है। उसे पता होना चाहिए की इस वंश की गलतियों के कारण ही आज वह इस भारी संकट में है। इसके कारण पार्टी के फिर से उबरने की संभावना ही समाप्त हो रही है।

झारखंड में भाजपा की राह आसान नहीं

उपेन्द्र प्रसाद - 2014-03-04 12:09 UTC
झारखंड में एक बार फिर दलबदल का दौर शुरू हो चुका है। विधायकों द्वारा दलबदल ही नहीं, बल्कि पार्टियों द्वारा पाला बदल भी बिहार के विभाजन से निकले इस प्रदेश में होता रहा है और इसके कारण राजनैतिक अस्थिरता इसका स्थायी भाव बनी हुर्इ है। इस तरह के असिथर राजनैतिक माहौल में चुनावी आकलन करना आसान नहीं होता, लेकिन इतना तो कहा जा सकता है कि झारखंड परंपरागत तौर पर भारतीय जनता पार्टी का एक मजबूत गढ़ रहा है।

मोदी खेमे में पासवान: कांग्रेस की योजना को झटका

हरिहर स्वरूप - 2014-03-03 12:10 UTC
कुछ साल पहले लालू यादव ने रामविलास पासवान को अभागा कहा था, लेकि अब पासवान नरेन्द्र मोदी के खेमें में शामिल होकर अपने आपको भाग्यवान बना रहे हैं। वे 12 सालों में बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुए हैं। 2002 में उन्होंने वाजपेयी सरकार से इस्तीफा दे दिया था और अपनी पार्टी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से बाहर भी कर लिया था। इसका कारण था गुजरात मे गोधरा के ट्रेन जलने के बाद हुए सांप्रदायिक दंगा। उन दंगों के लिए रामविलास पासवान मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का जिम्मेदार बता रहे थे और केन्द्र सरका द्वारा उनकी सरकार के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने का विरोध कर रहे थे।

आम आदमी पार्टी केरल में तीसरा विकल्प

सात सीटों पर दे सकती है यह अपने उम्मीदवार
पी श्रीकुमारन - 2014-03-01 10:56 UTC
तिरुअनंतपुरमः नवगठित आम आदमी पार्टी केरल में तीसरा विकल्प बनने की जबर्दस्त कोशिश कर रही है। सवाल उठता है कि जिस कोशिश में अब तक भारतीय जनता पार्टी यहां विफल रही है, उसमें क्या आम आदमी पार्टी सफल हो पाएगी?

तेलंगाना गठन का कानून बनने के बाद अब क्या होगा

क्या कांग्रेस अपने संकट से निजात पा सकेगी?
कल्याणी शंकर - 2014-02-28 12:13 UTC
संसद से तेलंगाना के गठन का कानून पास हो चुका है और अब विधेयक राष्ट्रपति के दस्तखत का इंतजार कर रहा है। सवाल उठता हे कि इसके राजनैतिक और चुनावी परिणाम क्या होंगे? यदि टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) ने अपने वायदे के अनुसार अपना विलय कांग्रेस में नहीं कराया, तो फिर कांग्रेस के गठन पूर्व राजनैतिक आकलन का क्या होगा? क्या टीआरएस कांग्रेस में अपना विलय करेगा या सिर्फ अपने आपको कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए ही प्रस्तुत करेगा? ये सब कुछ ऐसे सवाल हैं, जो आज सबके जुबान पर हैं।

नरेन्द्र मोदी की शरण में रामविलास

मुस्लिमपरस्त सेकुलरिज्म की भी एक सीमा है
उपेन्द्र प्रसाद - 2014-02-27 14:09 UTC
रामविलास पासवान द्वारा नरेन्द्र मोदी की शरण में जाने की तैयारी भारतीय राजनीति के पतन की एक और कहानी कहती है। मोदी को गुजरात के मुख्यमंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग करते हुए पासवान ने 2002 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन छोड़ दिया था। उस समय वे केन्द्र सरकार में मंत्री भी थे। उन्होंने मंत्री का पद भी छोड़ दिया था। उसके बाद वे लगातार नरेन्द्र मोदी की आलोचना करते रहे। यही नहीं यदि नीतीश कुमार जैसा कोई अन्य नेता मोदी की आलोचना में उतरता, तो रामविलास उसे अपने त्याग की याद दिलाते और कहते कि त्याग उन्होंने किया है, लिहाजा असली सेकुलर वही हैं।

क्या ममता और अन्ना का गठबंधन कामयाब होगा?

केजरीवाल को पटकनी देने का हजारे का प्रयास
अमूल्य गांगुली - 2014-02-26 11:51 UTC
काली मिर्च लोकसभा में स्प्रे करने से लेकर राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा करने के प्रयासों के इस युग में यदि कहीं कहीं राजनैतिक कॉमेडी भी हो रही है। अन्ना और ममता बनर्जी का गठबंधन भी एक राजनैतिक कॉमेडी ही है।

पश्चिम बंगाल में आम आदमी पार्टी: भाजपा और ममता को परेशानी

शंकर रे - 2014-02-25 12:14 UTC
पश्चिम बंगाल में भाजपा की परेशानी का सबब बन गया है आम आदमी पार्टी का यहां से अपने 9 उम्मीदवार उतारने का फैसला। इसके अलावा भाजपा अन्ना हजारे द्वारा ममता का समर्थन किए जाने के कारण भी परेशान है। यह सच है कि आम आदमी पार्टी को एक भी सीट यहां से नहीं मिलेगी और उसके सभी उम्मीदवारों की जमानतें जब्त हो जाएगी, लेकिन सच यह भी है कि इसके कारण तृणमूल कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और वाम मोर्चा के उम्मीदवारों के वोट कटेंगे।

अभी समाप्त नहीं हुआ है तेलंगाना मुद्दा

कांग्रेस का खेल बिगड़ा
हरिहर स्वरूप - 2014-02-24 12:22 UTC
आंध्र प्रदेश कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था। जब 1977 में कांग्रेस का पूरे उत्तर भारत से सफाया हो गया था, उस समय भी आंध्र प्रदेश में कांग्रेस जीती थी। रायबरेली से पराजित इन्दिरा गांधी तब मेडक लोकसभा क्षेत्र से एक उपचुनाव के द्वारा लोकसभा पहुंची थी। वह मेडक अब तेलंगाना राज्य का हिस्सा होगा। जाहिर है कि इन्दिरा गांधी के सबसे बुरे दिनों में आंध्र प्रदेश ने ही उनका साथ दिया था। 1989 के लोकसभा चुनाव में जब कांग्रेस की उत्तर भारत में भारी पराजय हो गई थी, तब उस समय भी आंध्र प्रदेश में उसकी जीत हुई थी। वह जीत इस तथ्य के बावजूद हुई थी कि उस समय आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री गैर कांग्रेसी एनटीरामाराव थे।