किसान ने विकसित की आम की सदाबहार किस्म
- 2012-10-30 13:18 UTCराजस्थान में कोटा जिले के प्रयोगधर्मी किसान श्री किशन सुमन ने आम की एक ऐसी पौध तैयार की है, जिससे आम के शौकीनों को साल भर आम का स्वाद मिल सकेगा । कोटा शहर से महज पांच किलोमीटर दूर जिले की लाडपुरा तहसील के गिरधरपुरा गांव में सात बीघा जमीन पर खेती करने वाले श्री सुमन ने अपनी सफलता की कहानी बयां करते हुये कहा कि शुरू में परम्परागत खेती करता था, लेकिन बाद में मैंने गुलाब की खेती शुरू कर दी। आज मेरे खेत में चार बीघा में गंगानगरी किस्म के गुलाब और तीन बीघा में मोरपंखी लगी हुई है तथा 150 से अधिक पौधे सदाबहार आम के हैं।