आपदा पर भी राजनीतिज्ञों की गिद्धदृष्टि
एक दूसरे को नीचा दिखाने में जुटे नेता
-
2013-06-28 10:24 UTC
प्राकृतिक विपदाएं हमारे लिए नई नहीं हैं। सूखा, बाढ़, भूकंप, सुनामी और आगजनी जैसी विपदाएं समय समय पर आती रही हैं। हां, कभी कभी इनकी प्रचंडता हमें चिंता में डाल देती हैं। आंध्र प्रदेश और उड़ीसा में हमने तूफान के कहर को देखा है। गुजरात और लातूर में हमने प्रलयकारी भूकंप भी देखे हैं। अनेक बार गंगा के क्रोध को भी देखा है। कोशी द्वारा किए गए विनाश के प्रत्यक्षदर्शी भी हम रहे हैं। तमिलनाडु में हमने सुनामी की विभीषिका भी देखी है। इन तबाहियों से हमें सबक सीखनी चाहिए थी और आगे की तबाहियों के समय उस सबक का लाभ उठाना चाहिए था।