नक्सल प्रभावित जिलों में बेरोजगारों के लिए रोशनी कार्यक्रम
- 2013-06-07 09:32 UTCनई दिल्ली। नक्सल प्रभावित जिलों में बेरोजगार तथा भटके हुए युवकों और युवतिओं को राह पर लाने के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय ने रोशनी कार्यक्रम की आज शुरूआत की। पहले चरण में देश के नक्सल प्रभावित 82 जिलों में से 24 जिलों के 50 हजार बेरोजगार युवकों व युवतिओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।