उत्तर प्रदेश में राजनैतिक दलों ने तैयारी तेज की
मोदी को रोकने के लिए सपा और बसपा प्रतिबद्ध
-
2013-07-10 13:33 UTC
लखनऊः नरेन्द्र मोदी और राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा का चुनाव जीतने के लिए आशावान दिखाई पड़ रही है। पर उनकी जीत का यह रास्ता उत्तर प्रदेश को सफलता पूर्वक पार किए बिना अपनी मंजिल तक नहीं पहुंचता। और उत्तर प्रदेश में भाजपा जीत को कठिन बनाने के लिए मायावती के नेतृत्व में बसपा, मुलायम के नेतृत्व में सपा और राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस तैयार दिखाई पड़ रही है।