कल्याण सिंह की जनक्रांति पार्टी अकेली मैदान में होगी
भाजपा को नुकसान पहुंचाना पार्टी का पहला लक्ष्य
-
2011-11-08 13:00 UTC
लखनऊः पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और उनकी जनक्रांति पार्टी भारतीय जनता पार्टी के चुनावी अभियान को कमजोर करने और उसे राजनैतिक नुकसान पहुंचाने मे कारगर साबित हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी को इस सच्चाई का ज्ञान है। यही कारण है कि उसने कल्याण सिंह को फिर से भाजपा मंे लाने की कोशिश की। पार्टी में वापस न आने पाने की स्थिति में कल्याण सिंह की पार्टी से गठबंधन की कोशिश भी की गई, लेकिन भाजपा को दोनों मसले पर नाकामी हासिल हुई है।