बिहार में राहुल गांधी
क्या कांग्रेस की कायापलट हो पाएगी?
-
2010-09-06 12:45 UTC
राहुल गांधी ने बिहार का चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के पहले दौर में उनकी सभाओं में जुटी भीड़ की संख्या के लिहाज से कहा जा सकता है कि कांग्रेस में अब लोगों की दिलचस्पी फिर से बढ़ने लगी है। पर सवाल उठता है कि क्या उनकी सभा में उमड़ी भीड़ कांग्रेसी वोटों की शक्ल ले सकेगी?