प्रधानमंत्री खुद आ गए हैं सवालों के घेरे में
भ्रष्टाचार ने धूमिल कर दी है प्रधानमंत्री की छवि
-
2010-10-18 14:13 UTC
नई दिल्लीः पिछले दिनों प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सर्वश्रेष्ठ प्रधानमंत्री के पुरष्कार से नवाजा गया। उनके बड़े से बड़े आलोचक भी उनकी विद्वता का लोहा मानते हैं और उनकी व्यक्तिगत ईमानदारी पर सवाल नहीं खड़ा करते। इन्दिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के बाद सबसे ज्यादा समय तक देश का प्रधानमंत्री पद पर रहने का भी उन्होंने रिकार्ड बना लिया है। यही कारण है कि जब 2009 में प्रधानमंत्री के पद पर उनकी दुबारा वापसी हुई, तो राष्ट्र ने उनकी सराहना की। लोगों को लगा कि उनकी पार्टी और गठबंधन को मिली ज्यादा सीटों के बदौलत वे पहले की अपेक्षा और भी बेहतर काम कर पाएंगे।