भारत और स्लोवेनिया ने पीएसई प्रबंधन के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए
- 2010-07-07 11:57 UTCनई दिल्ली: भारत सरकार के सार्वजनिक उद्यम विभाग और स्लोवेनिया के अंतर्राष्ट्रीय उद्यमी प्रोत्साहन केन्द्र, ल्जुब्लजाना ने आज एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम प्रबंधन के क्षेत्र में सहयोग की क्षमता बढ़ाने के लिए यह सहमति पत्र तैयार किया गया है। सार्वजनिक उद्यम विभाग के सचिव श्री भास्कर चटर्जी और स्लोवेनिया के उच्च शिक्षा विज्ञान और प्रौद्योगिकी के उप मंत्री डॉ. जोस़फ ग्योरकोश ने नई दिल्ली में इस सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। केन्द्रीय भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम राज्य मंत्री श्री अरूण यादव भी इस अवसर पर मौजूद थे।