एमके स्टालिन ने डीएमके नेतृत्व में इंडिया ब्लॉक को शानदार ढ़ंग से आगे बढ़ाया
तमिल नाडु में सभी संकेत अन्नाद्रमुक और भाजपा के हार की
-
2024-04-22 15:53 UTC
39 सीटों वाले तमिल नाडु में 19 अप्रैल को पहले चरण में ही लोकसभा चुनाव सम्पन्न हुए। डीएमके सुप्रीमो मुख्यमंत्री एमके स्टालिन 2019 के लोकसभा चुनावों की तरह 2024 में भी जीत हासिल करने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। यह केवल स्टालिन और स्टालिन ही थे जिन्होंने पिछले कुछ हफ्तों में कठोर अभियान में द्रमुक के नेतृत्व वाले भारतीय मोर्चे का नेतृत्व किया।