सेबी प्रमुख का पीएसी के समक्ष पेश होने से इंकार और भाजपा का कड़ा बचाव
एक भयावह साजिश के तहत बुच के नेतृत्व में बाजार नियामक ने स्वतंत्रता खो दी
-
2024-10-29 10:48 UTC
संसदीय लेखा समिति (पीएसी) के भाजपा सदस्यों द्वारा सेबी अध्यक्ष माधबी पुरी बुच को पैनल के समक्ष पेश न होने के लिए आलोचना से बचाने के लिए दिखायी गयी निराशोन्मत्त रूख दर्शाती है कि कैसे उनके द्वारा किये गये कार्य न केवल व्यक्तिगत ईमानदारी में कमी का प्रतिबिंब थे, बल्कि कैसे सत्तारूढ़ पार्टी के प्रिय कॉरपोरेट्स के हितों की रक्षा के लिए बाजार नियामक तंत्र का उपयोग करने की एक भयावह साजिश को अंजाम दिया गया।