Skip to main content

View Articles

भाकपा राष्ट्रीय परिषद ने भाजपा से अधिक मजबूती से लड़ने की रणनीति बनायी

केरल में लोकसभा चुनाव में वामपंथी वोटों के खिसकने से भाकपा नेतृत्व चिंतित
सात्यकी चक्रवर्ती - 2024-07-17 10:54 UTC
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की राष्ट्रीय परिषद ने 11 से 14 जुलाई तक नई दिल्ली में अपने तीन दिवसीय सत्र में 2024 के लोकसभा चुनावों में केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चे के प्रदर्शन पर गहन आत्ममंथन किया। पार्टी ने 2021 के राज्य विधानसभा चुनावों की तुलना में 2024 के चुनावों में एलडीएफ के वोटों में गिरावट के मूल कारणों की जांच की और उसके आधार पर दिशा-निर्देशों में सुधार करने का फैसला किया, ताकि पार्टी अपने एलडीएफ सहयोगियों के साथ 2026 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ और भाजपा का सामना करने के लिए अधिक तैयार हो सके।

उपचुनावों में इंडिया ब्लॉक की जीत एनडीए के लिए अशुभ संकेत

गठबंधन सरकार के भाग्य को लेकर भाजपा की चिंता के नये कारण
कल्याणी शंकर - 2024-07-16 10:55 UTC
सात राज्यों में 13 सीटों के लिए हुए उपचुनावों के हालिया नतीजों पर ध्यान देना यह समझने के लिए ज़रूरी है कि लोग प्रमुख राजनीतिक दलों के बारे में क्या सोच रहे हैं। 2024 के चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार जीत हासिल करने के एक महीने बाद ही इंडिया ब्लॉक की 13 में से दस सीटें पर महत्वपूर्ण जीत ने देश की राजनीति को बदल दिया है। इंडिया ब्लॉक के लिए यह सकारात्मक परिणाम आने वाले मुक़ाबलों में सत्तारूढ़ गठबंधन की शक्ति को कमज़ोर कर सकता है।

किसान रेल और कृषि उड़ान का हो रहा बंटाधार, अब कोई पूछने वाला नहीं

बिना किसी तैयारी के परियोजनाएं लाने की प्रधान मंत्री मोदी की आदत का खामियाजा
अरुण कुमार श्रीवास्तव - 2024-07-15 10:47 UTC
किसान रेल योजना, जिसकी घोषणा 2019-20 के बजट में की गयी थी और अगस्त 2020 में बहुत सारे वादों के साथ बड़ी धूम-धाम से पहली ट्रेन शुरू की गयी थी, अब पीछे छूटती नज़र आ रही है। फलों और सब्जियों जैसे जल्दी खराब होने वाले कृषि उत्पादों के परिवहन के लिए एक क्रांतिकारी तरीके के रूप में परिकल्पित यह परियोजना सुर्खियों से गायब होने और अपने बंटाधार से पहले दो साल तक सफल रही थी।

2024-25 के बजट में आम संघर्षरत लोगों के लिए कोई राहत की उम्मीद नहीं

केवल पूंजीपतियों के कल्याण के लिए काम कर रही है नरेंद्र मोदी सरकार
अनिल राजिमवाले - 2024-07-13 10:46 UTC
नरेंद्र मोदी सरकार 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलने वाले बजट सत्र में 23 जुलाई को अपने तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेगी। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार से व्यापक रूप से उम्मीद की जा रही है कि वह 'सुधारों' का दावा करते हुए अपनी नीति को जारी रखेगी।

केंद्रीय बजट 2024-25 में सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त वित्तपोषण की चिंताएं

चिकित्सा मौलिक अधिकार हो, आवंटन बढ़ाकर जीडीपी का 3 प्रतिशत किया जाये
डॉ. ज्ञान पाठक - 2024-07-12 11:49 UTC
स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों और अस्पताल में बिस्तरों की भारी कमी, अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद में चिकित्सा सुविधाओं की कमी और उनका आर्थिक क्षमता की पहुंच से बाहर होना, अपर्याप्त वित्तपोषण और बहुप्रचारित सरकारी चिकित्सा और स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत भी वायदा किये गये बजटीय धन को जारी न करना केंद्रीय वित्त मंत्रालय के लिए केंद्रीय बजट 2024-25 की तैयारी में गंभीर चिंता और परेशानी का विषय बन गया है।

मॉस्को में मोदी-पुतिन मुलाकात ने भारत-रूस दोस्ती को फिर से पुख्ता किया

भू-राजनीतिक उथल-पुथल की दुनिया में स्थिरता का एक नखलिस्तान बने दोनों देश
एनी डोमिनी - 2024-07-11 10:54 UTC
8-9 जुलाई 2024 को मॉस्को में आयोजित 22वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन भू-राजनीतिक रंगमंच में सबसे स्थायी दोस्ती में से एक को फिर से संवारने में एक लंबा रास्ता तय करेगा। मॉस्को और नई दिल्ली ने एक साथ कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, चाहे ग्रैंड क्रेमलिन पैलेस या संसद भवन में कोई भी सत्ता में रहा हो। सौभाग्य से, भारत-रूस संबंध अभी भी शासन परिवर्तन निरपेक्ष है, और पश्चिम के संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व वाले 'नियम-आधारित आदेश' से लगातार वैचारिक हमलों का सामना कर चुके हैं।

जो बाइडेन के स्थान पर राष्ट्रपति पद का दूसरा उम्मीदवार देने में बहुत देर हो चुकी

अगली चुनावी बैठकें उनके भाग्य का फैसला करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी
कल्याणी शंकर - 2024-07-10 10:16 UTC
पिछले सप्ताह 2024 के राष्ट्रपति पद की बहस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के निराशाजनक प्रदर्शन ने उनकी स्पष्ट थकान, भूलने की बीमारी और भ्रम के कारण चिंताएँ बढ़ा दी हैं। बहस के बाद की अवधि में बाइडेन द्वारा आश्वस्त करने के प्रयासों के बावजूद इसने समर्थकों के बीच अनिश्चितता पैदा हो गयी है। पिछले सप्ताह भी, विस्कॉन्सिन के मैडिसन में एक भाषण के दौरान, उन्होंने शुरू में कहा कि वह "2020 में फिर से डोनाल्ड ट्रम्प को हरायेंगे" और उसके बाद उन्होंने खुद को सुधारते हुए "2024" कहा, जिसने अनिश्चितता को और बढ़ा दिया।

भारत को अगले 10 वर्षों में सालाना 150-200 अरब डॉलर के एफडीआई की आवश्यकता

भारत की धीमी औद्योगिक वृद्धि के पीछे कम एफडीआई प्रवाह ही मुख्य कारण
नन्तू बनर्जी - 2024-07-09 10:26 UTC
यह अजीब लग सकता है कि औद्योगिक महाशक्ति और एक प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्था बनने की आकांक्षा रखने वाले भारत को पिछले साल केवल 28 अरब अमेरिकी डॉलर का कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्राप्त हुआ, जबकि छोटे से सिंगापुर में 160 अरब डॉलर और हांगकांग में 113 अरब डॉलर के एफडीआई का प्रवाह हुआ। व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (यूएनसीटीएडी) के अनुसार, आर्थिक मंदी और बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारत में एफडीआई प्रवाह में 43 प्रतिशत की गिरावट आयी है, जबकि वैश्विक स्तर पर इसमें दो प्रतिशत की गिरावट आयी है और यह 13 खरब डॉलर रह गया है। भारत को वास्तव में मजबूत अर्थव्यवस्था बनने के लिए अगले 10 वर्षों में कम से कम 150-200 बिलियन डॉलर की वार्षिक आवश्यकता होगी।

दो विपरीत ध्रुवों पर खड़े हैं नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी

संसद के पहले सत्र में हुई बहस से व्यापक मतभेदों का पता चला
हरिहर स्वरूप - 2024-07-08 11:14 UTC
अट्ठारहवीं लोक सभा के पहले ही सत्र में एनडीए सरकार और विपक्ष के बीच, विशेषकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई पहली मौखिक झड़प के बारे में अनेक बातें कही गयीं हैं। सबसे ज़्यादा सुनी जाने वाली टिप्पणी यह है कि विपक्ष को आखिरकार अपनी आवाज़ मिल गयी है और सरकार अब संसद में किसी भी बात को दबा नहीं सकती।

ब्रिटेन में लेबर पार्टी की भारी जीत यूरोप के लिए एक सकारात्मक घटनाक्रम

नये प्रधानमंत्री को आर्थिक संकटों से निपटकर अपनी योग्यता साबित करनी होगी
सात्यकी चक्रवर्ती - 2024-07-06 11:07 UTC
जैसा कि अपेक्षित था, लेबर पार्टी ने 4 जुलाई को ब्रिटेन में हुए आम चुनावों में कुल 650 सीटों में से 410 से अधिक सीटों पर कब्जा करके शानदार जीत हासिल की तथा कंजरवेटिव पार्टी को उसके चौदह साल के शासन के बाद सत्ता से बाहर कर दिया गया। टोरीज़ को केवल 119 सीटें मिलीं। लेबर पार्टी के नेता सर कीर स्टारमर नये प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाल रहे हैं, वे ऋषि सुनक की जगह लेंगे, जिन्होंने पहले ही इस्तीफा दे दिया है।