बिना शोर-शराबे के गुजरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन
भाजपा सदस्य उनके 74वें जन्मदिन के अवसर पर भी उतने ही शांत रहे
-
2024-09-19 10:42 UTC
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एनडीए सरकार ने 17 सितंबर को अपने तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन पूरे किये। मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं, और उनका प्रदर्शन कैसा रहा, यही 17 सितम्बर के दिन का विषय था, क्योंकि इसी दिन उनका जन्मदिन भी था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 74 साल के हो गये और इस अवसर पर बहुत जश्न का माहौल नहीं था। 2024 के लोकसभा चुनावों में “आधी जीत” की भावना मन में अभी भी बनी हुई है, जो लोगों को परेशान और उन्हें सोचने पर मजबूर करती है।