उत्तर प्रदेश में भाजपा से मुकाबले के लिए सपा और कांग्रेस की जोरदार तैयारी
चुनाव अभियान की रणनीति पर अखिलेश और राहुल आपस में कर रहे हैं समन्वय
-
2024-04-03 10:33 UTC
लखनऊ: समाजवादी पार्टी और कांग्रेस उत्तर प्रदेश में महत्वपूर्ण लोकसभा चुनावों में भाजपा से मुकाबला करने के लिए राज्य स्तर से लेकर बूथ स्तर तक समन्वय समितियां गठित करने में व्यस्त हैं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की कांग्रेस के अहम नेताओं के साथ लंबी बैठक हुई है। तैयारियों की नवीनतम स्थिति की समीक्षा की गयी और भाजपा से निपटने के उपायों पर चर्चा की गयी।