विपक्ष पर हावी होने की रणनीति अपना रहे प्रधान मंत्री मोदी
व्यावहारिक कठिनाइयां ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के पक्ष में नहीं
-
2023-09-04 13:25 UTC
इस महीने के अंत में बिना बारी के संसद का सत्र बुलाने और ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की नीति लागू करने की संभावना का अध्ययन करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने के नरेंद्र मोदी सरकार के नाटकीय कदम विवादास्पद प्रस्ताव पर आगे बढ़ने का कोई वास्तविक इरादा रखने के मुकबले विपक्ष को मानसिक रूप से “झटका देने और हतप्रभ करने' की नीति का हिस्सा हो सकते हैं।