मणिपुर दंगे पर सर्वोच्च न्यायलय में मोदी सरकार के हलफनामे पर उठा सवाल
परेशान करने वाला है मृत कुकियों को 'अवैध विदेशी घुसपैठिये' बताना
-
2023-08-09 14:20 UTC
अपने विरोधियों और राजनीतिक शत्रुओं के खिलाफ अनैतिक और निराधार टिप्पणियाँ करना और हमेशा धरातल की सच्चाइयों से इनकार की मुद्रा में रहना, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की प्रमुख विशेषता रही है। जाहिर है, मणिपुर में लावारिस शवों के निस्तारण के मामले में मोदी सरकार की ओर से सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष सॉलिसिटर जनरल (एसजी) तुषार मेहता की दलीलें इसी विशेषता को दर्शाती हैं।